ईरान के परमाणु समझौते को बचाने के लिए वियना बैठक ''आखिरी मौका''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

 विएना। ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु करार में शामिल देश और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों की शुक्रवार को विएना में बैठक होगी। अमेरिका के इस समझौते से बाहर निकलने के बाद इसके अस्तित्व पर उत्पन्न खतरे के मद्देनजर इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। समझौते पर तथाकथित संयुक्त आयोग की तिमाही बैठक में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों व फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस, चीन और यूरोपीय यूनियन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे और माना जा रहा है कि वह समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे।

ईरान पहले ही कह चुका है कि वह इस समझौते को बरकरार रखना चाहता है। उसने यूरोपीय देशों से अपना तेल खरीदने या ईरान को कर्ज देने का आग्रह किया है। 2015 के समझौते के अनुसार ईरान को आर्थिक प्रतिबंधों में छूट हासिल करने के लिये अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं में कटौती करना था। पिछले साल अमेरिका समझौते से बाहर आ गया था और उसने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये थे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver