अचानक भारत के गुण गाने लगा ईरान, पाकिस्तान सदमें में चला गया

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2026

इस्लामाबाद की बंद कमरों वाली बातचीत टूटी और दुनिया की सांसे अटक गई। जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हुई हर किसी को लगा कि अब वेस्ट एशिया में बारूद फटेगा। लेकिन ठीक उसी वक्त ईरान ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींच लिया है। ईरान ने साफ कह दिया कि अगर दुनिया में कहीं शांति की चाबी है तो वह भारत के पास है। हैरानी की बात देखिए। एक तरफ महाशक्तियां युद्ध के मुहाने पर खड़ी हैं और दूसरी तरफ ईरान के राजदूत सैयद रजा मोसेब मोतलाद मुंबई में बैठकर भारत की तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Iran War का China की Economy पर असर, Export धीमा, Import ने तोड़ा नवंबर 2021 का रिकॉर्ड

भारत की इसी न्यूट्रल पॉलिसी और संतुलित व्यवहार का नतीजा है कि आज ईरान जैसा देश भी भारत के सामने उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। मजे की बात तो यह है कि ईरान ने सिर्फ जुबानी जमा खर्च नहीं किया बल्कि उसने भारत के जहाजों को होरमुज स्टेट से सुरक्षित निकलने देकर यह साबित कर दिया कि वह भारत की कितनी इज्जत करता है। एक तरफ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिस्कियन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन फोन पर कूटनीतिक समाधान की खिचड़ी पका रहे हैं तो दूसरी तरफ पूरी दुनिया की नजरें दिल्ली पर टिकी है। सवाल यह है कि क्या भारत आगे बढ़कर शांति का सबसे बड़ा चेहरा बनेगा या फिर रूस और चीन के साथ मिलकर अमेरिका को युद्ध के मैदान से पीछे हटने पर मजबूर कर देगा। कूटनीति की बिसात बिछ चुकी है और ईरान ने अपना मोहरा चल दिया है। अब देखना यह होगा कि भारत का अगला कदम क्या होगा क्योंकि ईरान ने तो साफ कर दिया है कि दुनिया को जंग से बचाना है तो भारत को आगे आना ही होगा। 

प्रमुख खबरें

SkinCoffee with Ghazal Season 2 अगले सप्ताह होगा लॉन्च, सेलिब्रिटीज़, वेलनेस एक्सपर्ट्स और दिल को छू लेने वाली बातचीत होगी खास आकर्षण

Bihar Government के आदेश के बाद भी टस से मस नहीं Rabri Devi, बोलीं- वे पुलिस बुला लें, बंगला नहीं छोड़ूंगी

CM Yogi का Lucknow से बड़ा बयान, जो देश-समाज के लिए खतरा, उनके लिए हिंसा ही उचित

Summer Drinks: लू और तपती गर्मी से बचना है तो पिएं ये 5 देसी Drinks, मिलेगा इंस्टेंट Cooling Effect