Welcome to Hell, ईरानी अखबार की US को सीधी धमकी, जमीन पर कदम रखा तो खैर नहीं

By एकता | Mar 29, 2026

ईरान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने शनिवार को अमेरिका को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही वापस लौटेंगे।

इसे भी पढ़ें: Iran के खिलाफ महायुद्ध में America अकेला नहीं, Donald Trump का दावा- सऊदी समेत सभी खाड़ी देश साथ

यूएसएस त्रिपोली की तैनाती

जापान में तैनात और ताइवान के पास अभ्यास कर रहे यूएसएस त्रिपोली (USS Tripoli) और 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के जवानों को दो सप्ताह पहले ही पश्चिम एशिया में तैनात होने का आदेश मिला था। यह तैनाती क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए की गई है।

धधक रहा है पश्चिम एशिया

लगभग एक महीने पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी कार्रवाई की। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उसके तेल और ऊर्जा संयंत्रों को नुकसान पहुंचाया गया, तो वह इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। हाल की घटनाओं में इसके संकेत भी मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: No Kings Protest: अमेरिका से यूरोप तक, Donald Trump का जोरदार विरोध, White House ने बताया साजिश

बातचीत के दावों पर ईरान का इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, तेहरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हो रही है। ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है, जबकि अमेरिका ने वर्तमान में युद्ध से एक छोटा ब्रेक लिया हुआ है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा