By अभिनय आकाश | Oct 02, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध "बहुत जल्दी" खत्म हो जाएगा और लड़ाई रुकने के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि ईरान आर्थिक और सैन्य रूप से बहुत कमजोर हो चुका है। टेक्सास पहुंचने पर और बाद में डेंटन में पीटरबिल्ट मोटर्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि ईरान को यह तय करना होगा कि युद्ध कैसे खत्म होगा। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा ईरान का मामला किसी न किसी तरह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। या तो वे मान लेंगे - देखिए, वहां महंगाई 301 प्रतिशत है। उनके पास पैसे नहीं हैं, उनकी अपनी कोई करेंसी नहीं है। उनकी सेना हार चुकी है, उनकी नेवी खत्म हो गई है, उनकी एयर फोर्स खत्म हो गई है, सब कुछ खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, और, किसी न किसी तरह, यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। और जब यह खत्म होगा, तो तेल की कीमतें बहुत तेजी से गिरेंगी।
बाद में पीटरबिल्ट साइट पर लोगों को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने बार-बार तेहरान और एनर्जी मार्केट का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि युद्ध और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास ईरान की पाबंदियों के बावजूद अमेरिका ने पेट्रोलियम की सप्लाई जारी रखी। ट्रंप ने कहा और जब ऐसा होगा, जब यह खत्म होगा - जो बहुत जल्द होगा, किसी न किसी तरह यह खत्म होगा ही - या तो वे कुछ बहुत सही और समझदारी भरा काम करेंगे या फिर वे ज़्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, तो किसी न किसी तरह, यह खत्म हो जाएगा। और जब यह खत्म होगा, तो तेल की कीमतें तेज़ी से बदलेंगी। इस बीच, कीमतें काफी कम हो गई हैं, तेल की कीमतें।" इसके अलावा, ट्रंप ने कहा कि वह उस घटना में तेहरान की भूमिका की पुष्टि नहीं कर सकते, जिसे एक पत्रकार ने यूनाइटेड किंगडम में RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी एक नाकाम आतंकी साज़िश बताया था।