Iran on Nasrallah: नसरुल्लाह की मौत पर ईरान की चेतावनी, कहा- अंत में जीत हिजबुल्ला की होगी

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने एक पोस्ट किया। इजरायल ने बर्बरता की है। खामनेई ने लिखा कि निहत्थे लोगों को निशाना बनाया गया। महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया गया। क्रूरता दुनिया के सामने जाहिर हुआ। खामनेई ने दावा किया कि अंत में जीत हिजबुल्ला की होगी। यानी एक तरफ हमास, दूसरी तरफ हिजबुल्ला और तीसरी तरफ ईरान है। दरअसल, इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक टारगेट अटैक करते हुए हमला किया था और इस हमले में इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी। अब हिजबुल्ला का सुप्रीम नसरल्लाह को टारगेट करते हुए इजरायल ने जबरदस्त बमबारी की और अब दावा ये किया गया है कि नसरल्लाह मारा गया है। 

इसे भी पढ़ें: UNGA में नेतन्याहू के हाथों में दिखा 2 मैप, डिकोड करने में लगी दुनिया, क्या फिलिस्तीन का नामो-निशान नहीं रहेगा?

ये भी दावा किया गया कि नसरल्लाह की बेटी भी मारी गई है।  हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह को टारगेट कर इजरायल ने साउथ बेरूत पर दर्जनों बम बरसाए। नसरल्लाह की मौत को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि वो उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। इज़राइल के चैनल 12 ने नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब की मौत की खबर दी। हालांकि हिज़्बुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में 2027 Census की तैयारी, 38 जिलों में तैनात होंगे 1.6 लाख कर्मी

Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बिगाड़ सकता है पाचन

Paras Healthcare लाएगी 1450 करोड़ रुपये का IPO, प्राइस बैंड तय

कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा, अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्र पर साधा निशाना