ईरान अपने तेल के बिक्री और खरीदारों की तलाश जारी रखेगाः जावद जरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

न्यूयॉर्क। ईरान ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए अपने तेल के खरीदारों की तलाश जारी रखेगा। साथ ही तेल की सुरक्षित ढुलाई के लिए होर्मुज जल डमरू मध्य का इस्तेमाल जारी रखेगा। उसने अमेरिका को इसमें किसी तरह का अड़ंगा डालने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के तेल के किसी भी ग्राहक को छूट नहीं देने का निर्णय किया था। 

इसे भी पढ़ें: ईरान ने तालिबान के साथ अमेरिकी वार्ता की निंदा की

ईरान के विदेश मामलों के मंत्री जावद जरीफ ने एशिया सोसायटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारा मानना है कि ईरान अपने तेल की बिक्री और खरीदारों की तलाश एवं तेल की सुरक्षित ढुलाई के लिए होर्मुज जल डमरू मध्य का इस्तेमाल जारी रखेगा। हमारा सिर्फ यही इरादा है और हमें लगता है कि ऐसा ही होगा। जरीफ ने आगाह किया कि अगर अमेरिका, ईरान को तेल बेचने से रोकने के लिए कोई कदम उठाता है तो उसे परिणामों के लिए तैयार रहना होगा।

प्रमुख खबरें

Russian Oil पर लगाए प्रतिबंधों की निकली हवा! रूस के आगे झुके ट्रंप? ईरान के खौफ से अमेरिका ने टेके घुटने! US-Russia Oil Sanctions

US Military Aircraft Crash In Iran | इराक में 5 लोगों को ले जा रहा अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश, ईरान समर्थित समूह ने ली जिम्मेदारी

Global Energy Crisis | 100 डॉलर के पार पहुँचा कच्चा तेल, युद्ध की आग में झुलसे दुनिया भर के शेयर बाज़ार

Turkey Earthquake Today | मध्य तुर्किये में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके! निकसर बना केंद्र, सुरक्षित हैं नागरिक