हमें झुकाया नहीं जा सकता...भारत से गरजे पेजेश्कियान, US को दी सीधी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2026

ब्रिक्स समिट के लिए भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिशियान ने पीएम मोदी से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात से लेकर भारत ईरान के रिश्तों और आगे के सहयोग पर विस्तार से बातचीत हुई। इस मुलाकात के बीच पेशकियान ने भारत से ईरान का रुख भी साफ शब्दों में दुनिया के सामने रखा। दरअसल पीएम मोदी से मुलाकात के कुछ ही देर बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिशियान ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में पहुंचे और यहां उन्होंने ईरान के रुख को लेकर बड़ा बयान दिया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका के साथ टकराव के बीच प्रिजिशियान ने साफ कहा कि ईरान दबाव और धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है। पेजिशियान ने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर ईरान पर दबाव बनाने और उसके खिलाफ कारवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर दबाव बनाया जाएगा तो वो उसका जवाब देने के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian से की वार्ता, West Asia तनाव पर बातचीत पर जोर

दोनों नेताओं के बीच बातचीत में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात प्रमुख मुद्दे में रहे। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने साफ कहा कि स्थाई शांति का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। पीएम मोदी ने समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने और व्यापार की आवाजाही को जारी रखने पर भी जोर दिया। खासतौर पर समुद्र में काम करने वाले लोगों यानी सीफेरस की सुरक्षा को भारत की प्राथमिकता बताया गया। वहीं पीएम मोदी से मुलाकात के बाद प्रदेश के ने बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कि दोनों नेताओं के बीच अच्छी चर्चा हुई और इसमें व्यापार तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में भारत ईरान सहयोग को आगे बढ़ाने का रास्ता खुलेगा। यानी भारत ने एक और शांति और बातचीत के रास्ते पर जोर दिया। जबकि ईरान ने साफ कर दिया कि वह दबाव में झुकने वाला नहीं है। एक तरह से ईरान ने भारत में बैठकर अमेरिका को सीधा संदेश दे दिया। 

प्रमुख खबरें

नंबर 9 पर उतरकर रज़ाउल्लाह ने उड़ाए 9 Sixes, डेब्यू मुकाबले में 81 रन बनाकर रचा इतिहास

पंजाब में AAP सरकार के स्कूलों की निष्पक्ष जांच करे CJP, सचिन पायलट ने दी चुनौती

BRICS देशों ने साझी Currency पर साधी चुप्पी, स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन पर दिया जोर

जिनपिंग के प्लेन ने भारत में किया लैंड, उधर चीन के कर दिया बड़ा ऐलान