By अभिनय आकाश | Sep 15, 2026
चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची 16 सितंबर को चीन का दौरा करेंगे और अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बातचीत करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बीजिंग, राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा की तैयारी भी कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक बयान में कहा कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची 16 सितंबर को चीन का दौरा करेंगे। CPC केंद्रीय समिति के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी उनके साथ बातचीत करेंगे।" यह दौरा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 24 सितंबर को होने वाली संभावित अमेरिका यात्रा से पहले हो रहा है, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करेंगे।
ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए, पेज़ेशकियन ने सदस्य देशों से उन प्रतिबंधों के खिलाफ व्यावहारिक कदम उठाने का आह्वान किया जिन्हें उन्होंने एकतरफा और अमानवीय बताया। साथ ही, उन्होंने समूह से वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाने का आग्रह किया। पेज़ेशकियन ने कहा कि ब्रिक्स सदस्यों की यह जिम्मेदारी है कि वे आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे और शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं पर हमलों को सामान्य मानने की प्रवृत्ति का विरोध करें, क्योंकि इन जगहों पर कोई भी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। फिलिस्तीन का मुद्दा और फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करना वैश्विक शासन की विश्वसनीयता और वैधता की एक गंभीर परीक्षा है, और इसके लिए ब्रिक्स को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। ब्रिक्स नेताओं ने सर्वसम्मति से 'नई दिल्ली घोषणापत्र 2026' को अपनाया, जिसमें वैश्विक शासन में सुधार और विकासशील देशों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व की मांग की गई।