ईरान ने जानबूझकर परमाणु समझौते पर अस्पष्ट घोषणा की: पोम्पिओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

लंदन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा कि ईरान ने 2015 परमाणु समझौते के संबंध को जानबूझकर अस्पष्ट तरीके से घोषणा की है। ईरान ने 2015 के समझौते में उसकी परमाणु गतिविधियों को लेकर तय हुई शर्तों के अनुपालन पर तब तक के लिए रोक लगा दी है जब तक कि वह नये सिरे से लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों से बाहर निकलने का तरीका नहीं तलाश लेता।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन अस्थायी कार्यों के लिए 30,000 और वीजा उपलब्ध कराएगा

लंदन दौरे पर पहुंचे पोम्पिओ ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट से मुलाकात के बाद कहा कि मुझे लगता है कि यह जानबूझकर के अस्पष्ट है, हमें अभी यह देखना होगा कि ईरान के इस कदम का वास्तव में मतलब क्या है। 

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना