पत्नी का सिर काट हंसता हुआ सड़का पर इधर से उधर घूमता रहा पति, वीडियो देख हिल गए लोग

By निधि अविनाश | Feb 10, 2022

ईरान से बेहद ही खौफनाक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी का कटा सिर लेकर सड़क पर इधर से उधर घूमता नजर आ रहा है। बता दें कि, इस वीडियो को जिसने भी देखा हौ उसका दिल दहल गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने अपनी पत्नी को ऐसे मौत के घाट इसलिए उतारा क्योंकि, उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध थे। ईरान की न्यूज एजेंसी आईएसएनएके मुताबिक, पुलिस को पति और जेठ पर शक है कि दोनों ने 17 साल की मोना हैदरी को ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में मौत के घाट उतारा है। 

इसे भी पढ़ें: परमाणु वार्ता महत्वपूर्ण चरण में पहुंचने पर अमेरिका ने ईरान को प्रतिबंधों से राहत दी

बता दें कि, ईरान में घरेलू हिंसा के खिलाफ कई महिलाओं ने अपनी आवाज उठाई हैं। कई महिलाएं आज भी घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है और इस घटना के बाद तो पूरा ईरान में घमासान मच गया है।ईरान के लोग आरोपियों को कड़ से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे है। बता दें कि, ईरान में मोना हैदरी की इतनी बेदर्दी से हत्या के बाद अब लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र को बढ़ाए जाने की भी मांग तेजी से होने लग गई है। आपको बता दें कि, ईरान में 13 साल की उम्र कानूनी तौर पर लड़कियों की शादी के लिए निर्धारित की गई है। ईरान की मीडिया के मुताबिक, मोना हैदरी की उम्र केवल 12 साल थी और उसीक शादी जल्दी कर दी गई थी। मोना का तीन साल का एक बेटा भी था।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi