By अभिनय आकाश | Apr 03, 2026
मध्य पूर्व के देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा शुक्रवार को रोके गए ईरानी मिसाइलों के मलबे के गिरने से अबू धाबी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच भारतीय और छह नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी यूएई सरकार ने दी है। पोस्ट में लिखा था कि अजबन इलाके में हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा सफलतापूर्वक मिसाइलों को रोकने के बाद मलबा गिरने से हुई घटना की चल रही जांच के तहत, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में नेपाल के 6 और भारतीय नागरिकों के 5 व्यक्तियों को मामूली से मध्यम चोटें आई हैं, जबकि नेपाल के एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। पिछले महीने, इसी तरह की एक घटना में दो भारतीयों की जान चली गई थी, जब संयुक्त अरब अमीरात की सेना ने ईरानी मिसाइलों को रोका था। भारतीय सरकार ने शोक व्यक्त किया था और कहा था कि वह अबू धाबी से उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।