Iran के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए करेंगे Pakistan का दौरा

By Prabhasakshi News Desk | Apr 21, 2024

इस्लामाबाद । पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचेंगे। इसके कुछ महीने पहले दोनों पड़ोसी देशों ने एक-दूसरे की भूमि पर स्थित कथित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ ‘जैसे को तैसा’ की तर्ज पर हवाई हमले किए थे।

पिछले सप्ताहांत इजराइल के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल के जरिये ईरान ने अभूतपूर्व हमले किए थे। दमिश्क में एक ईरानी राजनयिक मिशन पर कथित इजरायली हमले के बाद ‘जैसे को तैसा’ की तर्ज पर की गई ईरानी सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी थीं। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रईसी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सीनेट के अध्यक्ष सैयद यूसुफ रजा गिलानी और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार सादिक से मुलाकात करेंगे। वह लाहौर और कराची भी जाएंगे और प्रांतीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई