ईरान की मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, एक नाविक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

तेहरान। ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान की एक मिसाइल अपने ही पोत पर जा गिरी,जिससे एक नाविक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार घटना रविवार जसक के बंदरगाह के पास हुई। सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल हेंडिजन-क्लास सपोर्ट पोत कोणार्क पर जा गिरी।

सरकारी टेलीविजन के अनुसार कोणार्क निशाने के काफी पास था। कोणार्क दूसरे पोतों के लिए निशानों को समुद्र में स्थापित कर रहा था। ईरान का मीडिया बहुत कम ही अभ्यास के दौरान हुए हादसों की जानकारी देता है, जिससे इस घटना की गंभीरता का संकेत मिलता है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात