Iraq की सर्वोच्च संघीय अदालत ने चुनाव नतीजों पर मुहर लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

इराक के सर्वोच्च संघीय न्यायालय ने देश में पिछले महीने संपन्न संसदीय चुनावों के नतीजों को रविवार को अनुमोदित कर दिया। इससे यह पुष्टि हो गई कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी की पार्टी ने सबसे अधिक सीट जीतीं, लेकिन इतनी सीट नहीं कि उन्हें दूसरा कार्यकाल मिल सके।

‘इंडिपेंडेंट हाई इलेक्टोरल कमीशन’ ने चुनाव परिणामों के संबंध में प्राप्त 853 शिकायतों का समाधान करने के बाद सोमवार को विधायी चुनावों के अंतिम परिणाम आधिकारिक प्रामाणीकरण के लिए सर्वोच्च संघीय न्यायालय को सौंप दिए।

अल-सुदानी के ‘रीकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट कोलिशन’ ने 329 सीटों वाली संसद में 46 सीट जीतीं। हालांकि, इराक में पिछले चुनावों में सबसे अधिक सीट जीतने वाला गुट अक्सर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को प्रधानमंत्री बनाने में असमर्थ रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 29 सीट जीतीं, जबकि असाइब अहल अल-हक मिलिशिया के नेता कैस अल-खजाली के नेतृत्व वाले सादिक़ौन को 28 सीट हासिल हुईं और देश के दो मुख्य कुर्द दलों में से एक, मसूद बरज़ानी के नेतृत्व वाली कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी के खाते में 27 सीट गईं। संसद के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अल-हलबूसी की तकद्दुम पार्टी ने भी 27 सीट हासिल की हैं।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar