Goa जाने का सपना होगा साकार! IRCTC लाया Budget Tour Package, जानें कितना आएगा खर्च

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 25, 2026

आजकल लोगों में घूमने का शौक काफी बढ़ गया है। घूमने के लिए कहीं न कहां ट्रिप पर जाते ही रहते हैं। किसी को पहाड़ घूमना पसंद होता है तो किसी को बीच पर चिल करने का शौक होता है। इस बीच,  IRCTC यात्रियों के लिए धांसू ऑफर लेकर आया है, अब आप काफी कम बजट में गोवा का टूर कर सकते हैं। हालिए में IRCTC ने गोवा का टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आपको कम खर्च में गोवा की पूरी ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं। इस पैकेज में आपको ट्रैवल, होटल और खाने की सुविधा मिलेगी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC समय-समय पर किफायती यात्रियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक टूर पैकेज पेश करता रहता है। इसी क्रम में इस बार कंपनी ने गोवा घूमने के इच्छुक लोगों के लिए एक नया पैकेज पेश किया है, जिसे TIRUNELVELI–GOA CHARTER COACH TOUR नाम दिया गया है।

कहां से होगी इस पैकेज की शुरुआत?

-तिरुनेलवेली

-विरुधुनगर

-मदुरै

-डिंडीगुल

-करूर

-धर्मपुरी

कितना आएगा खर्च?

- अकेले यात्रा करने पर फीस 34,800 रुपये से शुरुआत होगी।

- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर 27,100 रुपये प्रति व्यक्ति फीस होगी।

- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर  26,300 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।

- बच्चों के लिए- 21,800 रुपये रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Goa के Beaches पर करें चिल! IRCTC लाया हर Weekend यह शानदार Tour Package 

कितने दिन की होगी ट्रिप?

यह पूरा पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। सबसे खास बात तो यह है कि इस ट्रिप में आपको यह सुविधाएं मिलेगी।

- आने-जाने के लिए 3AC ट्रेन टिकट

- गोवा घूमने के लिए एसी कैब

- रहने के लिए 3-स्टार होटल मिलेगा

- ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा

अगर आप ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर घर बैठे बुकिंग कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सीटें लिमिटेड होती है, इसलिए बिना देर किए आज ही बुकिंग कर लें। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव