आईआरसीटीसी अपनी पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 21 जून को चलाएगा, नेपाल के जनकपुर भी जा सकेंगे श्रद्धालु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

नयी दिल्ली| भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी)ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 21 जून को चलाएगा जिसमें यात्रा करने वाले तीर्थयात्री नेपाल के जनकपुर भी जा सकेंगे। यह ट्रेन स्वदेश दर्शन योजना के तहत चिह्नित रामायण परिपथ पर चलेगी और इसके मार्ग में भगवान राम के जीवन से जुड़े माने जाने वाले प्रमुख स्थान शामिल होंगे।

अयोध्या में पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे और भगवान राम के छोटे भाई भरत के नंदीग्राम स्थित मंदिर भी जाएंगे। अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के बक्सर में रुकेगी। इसके बाद ट्रेन सीता जी की जन्मस्थली के दर्शन के लिए सीतामढ़ी तक जाएगी और यात्री सड़क मार्ग से नेपाल के जनकपुर जाएंगे।

यात्री जनकपुर के होटलों में रात्रि विश्राम करेंगे और वहां प्रसिद्ध राम-जानकी मंदिर में दर्शन करेंगे। सीतामढ़ी के बाद ट्रेन वाराणसी जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नासिक, किष्किंधा (हंपी) और रामेश्वरम आदि स्थानों पर भी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा