IRCTC पर अधिक लोड होने के कारण नहीं हो सकी बुकिंग शुरू, 6 बजे दोबारा खुलेगी वेबसाइट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सोमवार शाम चार बजे से 12 मई से चलने वाली 15 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू होनी थी लेकिन लगता है कि अधिक लोड के कारण बुकिंग शुरू नहीं हो सकी। रेलवे ने कहा कि बुकिंग अब शाम छह बजे से शुरू होगी। वेबसाइट नहीं खुल पाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों ने कहा, ‘‘वेबसाइट क्रेश नहीं हुई है, बल्कि डेटा अपलोड किया जा रहा है।’’ 

उन्होंने यात्रियों से प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया है। कुछ समय पहले तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट का होमपेज भी नहीं खुल पा रहा था। रेलवे शाम चार बजे तक 15 विशेष ट्रेनों की सूची और उनके प्रस्थान समय की जानकारी भी जारी नहीं कर पाया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह