By Prabhasakshi News Desk | Nov 20, 2024
मुंबई । बीमा उद्योग के नियामक इरडा के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने बैंक अधिकारियों से अपने मूल काम पर ध्यान देने और सिर्फ बीमा बेचने से बचने का आग्रह किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी एक दिन इसी तरह की बात कही थी। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन पांडा ने अपने बयान में कहा कि देश में बीमा की पहुंच बढ़ाने में बैंक से होने वाले बीमा का बहुत योगदान है। उन्होंने यहां एसबीआई के वार्षिक बैंकिंग और अर्थव्यवस्था सम्मेलन में कहा, ‘‘इस प्रणाली में खूबियां हैं, लेकिन हमें इसे सावधानी और सतर्कता के साथ करना होगा, ताकि आप अपनी गतिविधि को न भूलें और सिर्फ बीमा बेचना शुरू न कर दें।’’