IREvWI 2019: होप और कैंपबेल ने अपनी शतकीय पारी से विंडीज को दिलाई जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

डब्लिन। सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल और शाई होप की शतकीय पारियों और पहले विकेट के लिए 365 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में आयरलैंड को 196 रन के बड़े अंतर से हराया। कैम्पबेल (179) और होप (170) की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 381 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद आयरलैंड की पारी को 34.4 ओवर में 185 रन पर समेट दिया।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों से विराट सेना को हो सकती है दिक्कत?

इससे पहले टास हारने के बाद बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की खास कर कैम्पबेल ज्यादा आक्रामक रहे जिन्होंने 137 गेंद की पारी में 15 चौके और छह छक्के लगाये। होप ने 152 गेंद की पारी में 22 चौके और दो छक्के लगये। यह साझेदारी बैरी मैककार्टी (76 रन पर दो विकेट) ने पारी के 47वें ओवर में कैम्पबेल को आउट कर तोड़ी। इसी ओवर में तीन गेंद बाद उन्होंने होप को भी चलता किया। टीम को तीसरा झटका 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा जब मार्क एडेर (84 रन पर एक विकेट) ने कप्तान जेसन होल्डर (एक) को कैच आउट कराया। श्रृंखला की तीसरी टीम बांग्लादेश है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand