इरफान पठान ने बताया रोहित और शिखर की जोड़ी क्यों है आज इतनी सफल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2020

नयी दिल्ली।भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी इसलिए सफल है क्योंकि दोनों एक दूसरे की मजबूत पक्ष के मुताबिक खेलते है। यह भारतीय सलामी जोड़ी 2013 से सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रही है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि शिखर बहुत खुलकर खेलते हैं। वह रोहित शर्मा को समय देते हैं। हम सभी जानते हैं कि कैसे रोहित शर्मा तेजी से आक्रामक रूख अख्तियार करने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में समय चाहिए होता है।’’ पठान ने कहा कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खेल और क्षमताओं के बारे में जानते हैं और इससे काफी फर्क पड़ता है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत