Strait of Hormuz में IRGC ने उड़ाया कार्गो शिप, फंसे कई जहाज

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2026

हॉर्मूस में ईरान ने कार्गो शिप पर अटैक किया है। तय किए गए रूट से ना जाने पर हमले का दावा किया गया है।  बताया गया कि वार्निंग के बावजूद भी जो रूट तय था उस पर ना जाने के चलते यह अटैक किया गया। हमले के बाद जहाजों की निकासी योजना पर रोक लगा दी गई है।  ईरान की तरफ से यह दलील दी गई कि उसी रूट पर जाने का पालन ना करना इस अटैक के पीछे का कारण है। जहां एक तरफ पीस डील पर दोनों देशों के बीच में बातचीत आगे बढ़ रही है। ऐसे में यह तनाव इस डील पर सीधा असर डालेगा।  ईरान के ड्रोन हमले के बाद हॉर्मूस में यूएन ने रेस्क्यू रोक दिया है। 11,000 नाविकों की जान को खतरा है। फारस की खाड़ी में अब कई जहाज फंसे हुए हैं। यह बड़ी खबर क्योंकि इस पीस डील के चलते हॉर्नस को पूरी तरह से खोल दिया गया था। ऐसे में उस रूट पर कई जो जहाज है उनके आने और जाने का सिलसिला जारी था। अब ऐसे में क्योंकि निकासी मार्ग जो है उसे बैन कर दिया गया। एक बार फिर से उसे जैम कर दिया गया। तो जो  जहाज जहां था वह वहीं रुक गया। अब ऐसे में 1100 नाविकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। कई जहाज हैं जो फंसे हुए हैं सिर्फ इस एक कदम से। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, Drone Attack के बाद UN ने जहाजों की निकासी रोकी

फारस की खाड़ी और अमान की खाड़ी को जोड़ने वाला हॉर्मोस भीषण बारूदी गंध से भर गया है। जब लग रहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच सब ठीक हो चुका है और हॉर्मूस की लहरों से जंग का शोर उठना बंद हो जाएगा कि तभी अचानक से कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया। दुनिया के इस सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग से सिंगापुर के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज शांतिपूर्ण गुजर रहा था कि तभी अचानक से आसमान को चीरता हुआ ईरानी ड्रोन ठीक उसी जगह पर आकर टकराया जहां से जहाज का कैप्टन और चालक दल पूरे शिप को नियंत्रित करते हैं। यह हमला ओमान के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा क्षेत्र के बेहद करीब और तट से मात्र 14 कि.मी. की दूरी पर अंजाम दिया गया। यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जहाज के दाहिने हिस्से पर एक अज्ञात और बेहद खतरनाक ड्रोन ने हिट किया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि जहाज का ब्रिज यानी कंट्रोल रूम बुरी तरह से तबाह हो गया। 

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Pinaky Balhara ने कुराश के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का

फगवाड़ा में LPU छात्रों के प्रदर्शन के बाद NH 44 पर 15 घंटे बाद यातायात बहाल

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके