'क्या राहुल गांधी और कांग्रेस का अहंकार देश के कानून से बड़ा है?', भाजपा का नया हमला

By अंकित सिंह | Mar 24, 2023

लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति जमकर हो रही है। भाजपा उनपर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। आज भाजपा की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा गया है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने साफ तौर पर सवाल किया कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेस का अहंकार देश के कानून से बड़ा है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगातार अपशब्द कहना, झूठ कहना... ये उनकी आदत में शुमार है। लंदन में उन्होंने भारत के संविधान और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान किया। इसके अलावा, ओबीसी के प्रति अनादर के उनके मनोविज्ञान को दर्शाने वाले उनके शब्द बहुत ही शर्मनाक हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी विरोधी पोस्टर लगाने वालों ने खुद को राजनीतिक रूप से डरपोक साबित कर दिया है

इसको लेकर भी कांग्रेस केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस के आरोपों पर यादव ने कहा कि यह अजीब है कि कांग्रेस न्यायिक फैसले तक पर सवाल उठा रही है। उन्हें याद रखना चाहिए कि किसी को गाली देना स्वतंत्रता के अधिकार के तहत नहीं आता है। राहुल गांधी ने बेशक जनता का, देश का, लोकतंत्र का अपमान किया है! उन्होंने कहा कि वो (कांग्रेस पार्टी) मार्च किस बात के लिए निकालेंगे- कि उनको OBC समाज को अपमानित करने का अधिकार है? कि उन्होंने एक 'सरनेम' को अपशब्द कहे। कि उनका अहंकार किसी भी समाज को अपमानित कर सकता है?

कि कोई न्यायिक निर्णय हो तो उसके खिलाफ मार्च निकाला जाए? 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा