बगावत की राह पर है अशोक गहलोत? अमित मालवीय ने किया बड़ा दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के खिलाफ बगावत की राह पर हैं। अपने इस दावे के पक्ष में मालवीय ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें गहलोत एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्नलाद जोशी की सराहना करते दिख रहे हैं। भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा, ‘‘कोई गलती न करे। गहलोत बगावत की राह पर हैं। राहुल गांधी की इच्छा के बगैर गौतम अडाणी को आमंत्रित करने के बाद वह कठिन समय में राजस्थान की मदद करने के लिए कोल इंडिया और मंत्री प्रह्लाद जोशी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

शहीद पिता के बदले की कसम, आ गए मोजतबा? अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर पहला संबोधन

Kanhaiya Kumar का बड़ा आरोप: Ram Mandir चंदा चोरी महापाप, SC जांच हो

Bihar में बुजुर्गों को तोहफा! 75+ उम्र के लोग अब घर बैठे कराएंगे Property Registry, CM ने किया लॉन्च

Wimbledon पहुंचे Shubman Gill ने खोला राज, बोले- Carlos Alcaraz का ड्रॉप शॉट मेरे जैसा है