Bengal में BJP की जीत लोकतंत्र की हत्या? Sanjay Raut बोले- ऐसे चुनाव Pakistan-Russia में देखे हैं

By अंकित सिंह | May 05, 2026

पश्चिम बंगाल के चुनावों में भाजपा ने इतिहास रचा है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिला है और वह पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल में, भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे टीएमसी का 15 साल का शासन समाप्त हो गया है। टीएमसी काफी पीछे रह गई, उसे केवल 80 सीटें मिलीं और वह राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के बाद हुए पहले चुनाव में एक सीट से आगे रही। 293 विधानसभा सीटों में से 292 निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। 

संजय राउत ने आगे कहा कि ममता दीदी का राहुल गांधी की बात न सुनना एक गंभीर अपराध है। अगर ममता दीदी राहुल गांधी के साथ बैठकर इस मामले पर चर्चा करतीं, तो नतीजे कुछ और होते। राहुल गांधी ने जो कहा था, वह सच हो गया है। वे एक दूरदर्शी नेता हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव धांधली से हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग की मदद से चुनाव की चोरी की है। 

इसे भी पढ़ें: बिपदे आमि ना येन करि भय...बंगाल में अपने डेब्यू शपथ ग्रहण के लिए बीजेपी ने 9 मई का दिन ही क्यों चुना?

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे का समर्थन किया कि पश्चिम बंगाल में 100 सीट की लूट की गई है। गांधी ने एक्स पर लिखा, भाजपा द्वारा निर्वाचन आयोग के सहयोग सेअसम और बंगाल के चुनाव चोरी किए जाने के स्पष्ट मामले हैं। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से ज्यादा सीट चोरी हो गईं। गांधी ने कहा, हमने पहले भी यह तरकीब देखी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव में यह देखने को मिला था।

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद