क्या शिवसेना में बगावत करा रही भाजपा? संजय राउत का दावा- शिंदे गुट में हो रहा नए नेता का उदय

By अंकित सिंह | Jan 21, 2025

महाराष्ट्र में विपक्ष ने परोक्ष रूप से संकेत दिया कि राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत को भाजपा द्वारा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की जगह लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। उदय सामंत सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ दावोस गए हैं। यह दावा करते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने शिवसेना में शिंदे के नेतृत्व को खत्म करने का फैसला किया है। वडेट्टीवार ने कहा कि बीजेपी को अब शिंदे से कोई मतलब नहीं है। जैसे उन्होंने (बीजेपी) उद्धव ठाकरे को किनारे कर दिया और शिंदे को आगे कर दिया, उसी तरह अब एक नए 'उदय' को आगे किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अजित ने संभवत: बीड की स्थिति को देखते हुए प्रभारी मंत्री का पदभार संभाला : Jayant Patil

हालांकि, सामंत ने दावोस से एक बयान जारी कर दावों को खारिज कर दिया और कहा कि यह शिंदे और उनके बीच कलह पैदा करने का एक प्रयास था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य विनिर्माण से लेकर प्रौद्योगिकी, डेटा सेंटर, स्वास्थ्य सेवा से लेकर स्वच्छ ऊर्जा तक सभी क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए समग्र दृष्टिकोण से काम कर रहा है। फडणवीस विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने इस स्की रिसॉर्ट शहर पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां