केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ BJP कर रही खिलवाड़? AAP के आरोप पर तिहाड़ प्रशासन का आया जवाब

By अंकित सिंह | Jul 15, 2024

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा पर हमलावर है। आप का आरोप है कि भाजपा केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है और मधुमेह रोगी होने के कारण उन्हें चिकित्सा सहायता नहीं मिल रही है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसी भी मरीज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना अपराध है। जेल प्रशासन कई बार दिल्ली के सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर चुका है। 

वहीं, दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि मधुमेह से पीड़ित केजरीवाल का शुगर लेवल खतरनाक रूप से कम हो गया है। आतिशी ने कहा, ‘‘भाजपा ने केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल में डालने की साजिश रची। उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है और सोते समय उनका शुगर स्तर पांच बार 50 से नीचे चला गया। यह विशेष रूप से मधुमेह रोगी के लिए चिंताजनक स्थिति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर केजरीवाल को स्ट्रोक आता है, अगर उनके मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है या उन्हें स्थायी क्षति पहुंचती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?’’

वहीं,, तिहाड़ जेल अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति से संबंधित निराधार आरोप लगा रहे हैं और स्पष्ट किया कि जेल में रहने के दौरान उनके रक्तचाप और शर्करा के स्तर की नियमित रूप से निगरानी की जा रही थी। सेंट्रल जेल नंबर 2 के अधीक्षक के कार्यालय के अनुसार, केजरीवाल अदालत के आदेशों के अनुसार, घर का बना खाना सहित चिकित्सकीय रूप से निर्धारित आहार का पालन कर रहे हैं। जेल अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "थोड़ा सा वजन कम होने के बावजूद, उनका शरीर सामान्य बना हुआ है और उन्हें उनकी सभी बीमारियों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है।"

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल ने पेड़ों की कटाई का आदेश देकर आप की प्रदूषण मुक्त शहर की योजना को विफल किया: आप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल की जमानत के लिए बेताब "आप" नेता रोज रटा रटाया राग अलापते हैं, जो कल संजय सिंह ने बोला वो आज आतिशी ने दोहराया है। दिल्ली वाले साक्षी हैं कि चुनाव पूर्व जमानत पर आये केजरीवाल ने हर दिन प्रचार किया था, उन्हें एक दिन भी किसी ने अस्पताल जाते नहीं देखा। केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी सरकार की रद्द की गई उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन संबंधित सीबीआई मामले में वह जेल में हैं।

प्रमुख खबरें

हमारे पास Drone रोकने तक के हथियार नहीं हैं, US Deputy Commander Joseph Jarrard के खुलासे से Russia, China, North Korea और Iran मुस्कुराए

Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, Analog Paneer के 5 बड़े नुकसान!

Kartik Aaryan की फिल्म Captain India में हुई Parvathy Thiruvothu की एंट्री, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग