आईएस ने ली पाकिस्तान में मस्जिद में आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी, 56 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

पेशावर, (एपी) पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को नमाज के दौरान शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस हमले में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गयी थी और 194 लोग घायल हो गए थे। इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस बयान का अनुवाद एसआईटीई खुफिया समूह ने किया है। अमेरिका का गैर सरकारी संगठन एसआईटीई जेहादी संगठनों की आनलाइन गतिविधियों पर नजर रखता है। यह बयान आतंकवादी समूह की समाचार एजेंसी अमाक में प्रकाशित किया गया था।

पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता आसिम खान ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। पेशावर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद एजाज खान ने कहा कि हमलावर ने पहले मस्जिद के बाहर पुलिस पर गोलियां चलाईं ,इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

प्रमुख खबरें

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah