Covid 19 की फिर हो रही है वापसी? Hong Kong-Singapore में हुई मामलों में बढ़ोतरी

By रितिका कमठान | May 20, 2025

एशिया में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस की दस्तक फिर से हो गई है। सिंगापुर और हांगकांग में कोविड 19 के मामलों में इजाफा हुआ है। भारत में इससे लोगों में डर पैदा हो गया है। कोरोना वायरस ने वर्ष 2020-21 में पूरे भारत और दुनिया भर में तबाही मचाई थी। इसकी कई खौफनाक यादें लोगों के मन में है।

मामलों में वृद्धि का कारण कमजोर होती प्रतिरक्षा और उभरते वायरस उत्परिवर्तन, विशेष रूप से जेएन.1 स्ट्रेन और उसके उप-वंश को माना जा रहा है। भारत में 12 मई से अब तक 164 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय COVID-19 मामलों की कुल संख्या 257 हो गई है। केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में वर्तमान में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

पिछले सप्ताह अकेले केरल में 69 नए संक्रमण दर्ज किए गए, इसके बाद महाराष्ट्र में 44 और तमिलनाडु में 34 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में फिलहाल 56 सक्रिय मामले हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 200 नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और उप-केंद्र, अपर्याप्त स्टाफ, धन की कमी और खराब सुविधाओं के कारण कथित तौर पर काम नहीं कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज