BTS ऑस्कर तस्वीरें शेयर करने से लेकर हेट पेज को फॉलो करने तक.... क्या Alia Bhatt से जलती है Deepika Padukone?

By एकता | May 04, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने हाल ही के सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले अपने ऑस्कर डेब्यू की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की थी। दीपिका ने ये तस्वीरें आलिया भट्ट के मेट गाला 2023 के ठीक बाद में शेयर की, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। लोग अभिनेत्री की तस्वीरें शेयर करने की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं। इसी वजह से दीपिका को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स ने अभिनेत्री को इनसिक्योर और जलनेवाली का टैग तक दे दिया। बता दें, अभिनेत्री के चाहनेवाले उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं।

ऑस्कर डेब्यू की बीटीएस तस्वीरों के विवाद के बीच दीपिका एक और लफड़े में फंस गईं। दरअसल, अभिनेत्री ट्विटर पर आलिया भट्ट के खिलाफ लिखने वाले एक पेज को फॉलो कर रही थी। 'instajustice13' नाम के ट्विटर हैंडल ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका उसे फॉलो करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही अभिनेत्री ने पेज को अनफॉलो कर दिया। इस हरकत की वजह से भी दीपिका सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की Dahaad के आगे फीका पड़ने वाला है अभिनेताओं का स्टारडम, सीरीज में सबसे बढ़कर है अभिनेत्री का अभिनय

आलिया-रणबीर की शादी के दौरान का विवाद

बहुत कम लोगों को ये बात पता है कि आलिया-रणबीर की शादी के समय दीपिका पादुकोण मुंबई में नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी से ठीक पहले अभिनेत्री मुंबई से बाहर चली गई थीं। आलिया-रणबीर की शादी के तुरंत बाद दीपिका को मुंबई लौटते देखा गया। अभिनेत्री कहाँ गयी थी, इसका किसी को नहीं पता। लेकिन मुंबई से बाहर जाने की उनकी टाइमिंग ने ट्रोलर्स का ध्यान आकर्षित किया। फिर क्या था लोगों ने अभिनेत्री की क्लास लगा दी।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल