क्या डोनाल्ड ट्रंप बनने वाले हैं अगले पोप? सोशल मीडिया पर डाली खुद की तस्वीर

By अंकित सिंह | May 03, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI द्वारा बनाई गई एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्हें पोप की पोशाक पहने हुए दिखाया गया है। ट्रंप ने अपनी इस टिप्पणी के बाद कहा था कि वह ‘पोप बनना चाहेंगे’। इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया पाया, जबकि अन्य ने इसे असंवेदनशील करार दिया। ट्रंप पर पोप फ्रांसिस की मौत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया। हाल ही में, जब एक रिपोर्टर ने ट्रम्प से पूछा कि क्या वह अगला पोप बनना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, "मैं पोप बनना चाहूँगा। यह मेरी पहली पसंद होगी।" 

इसे भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौटीं

नए पोप के चयन के लिए आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियां शुक्रवार को सिस्टिन चैपल की छत पर चिमनी लगाए जाने के साथ ही तेज हो गईं। इस चिमनी से निकलने वाले धुएं से पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चुनाव का संकेत दिया जाएगा। शुक्रवार को सिस्टिन चैपल की छत पर वेटिकन के दमकल कर्मियों को चिमनी लगाते हुए देखा गया। यह क्षण सात मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों के तहत विशेष स्थान रखता है। सिस्टिन चैपल में मतदान के प्रत्येक दो चरण के बाद सभी कार्डिनल के मतपत्रों को एक विशेष भट्टी में जलाया जाता है और इससे निकलने वाला धुआं बाहरी दुनिया को परिणाम का संकेत देता है। अगर किसी उच्च पादरी को पोप नहीं चुना जाता है, तो मतपत्रों में पोटेशियम परक्लोरेट, एन्थ्रेसीन (कोयला टार का एक घटक) और सल्फर युक्त ‘कार्ट्रिज’ मिलाए जाते हैं, ताकि काला धुआं निकले।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें