भुने चने छिलके सहित खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए विशेषज्ञ की राय

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 23, 2025

भुना चना एक ऐसा स्नैक है जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखते हैं। अक्सर स्वाद के कारण हम इसे ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भुने चने को उसके छिलके के साथ खाना सही है या नहीं? आइए जानते हैं कि छिलके सहित भुने चने खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है।

भुने चने छिलके सहित क्यों खाने चाहिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भुने चनों का सेवन हमेशा उनके छिलके के साथ करना ज्यादा फायदेमंद होता है। छिलके में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं इसके मुख्य फायदे।

पाचन तंत्र को मिलती है मजबूती

अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो छिलके समेत भुने चने खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

नर्वस सिस्टम रहता है संतुलित

छिलके सहित भुने चने खाने से नर्वस सिस्टम को भी लाभ मिलता है। इसमें राइबोफ्लेविन, नियासिन, थायमिन, फोलेट और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो नर्वस सिस्टम को संतुलित रखने में सहायक होते हैं।

एनर्जी बढ़ाने में सहायक

अगर आपको अक्सर थकान या कमजोरी महसूस होती है, तो छिलके सहित भुने चने का सेवन लाभकारी हो सकता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और दिनभर एक्टिव बने रहने में मदद करता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार

भुने चनों में प्रोटीन के साथ-साथ आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे खून की कमी दूर करने में सहायता मिलती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

छिलके सहित भुने चने खाने से दिल को भी लाभ होता है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और दिल से जुड़ी कई समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े

Magnus Carlsen के खिलाफ Alireza Firouzja की पहली क्लासिकल जीत, Norway Chess में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

Ferrari ने बदला 77 साल का इतिहास, पहली Electric Car Luce लॉन्च, जानें कीमत और दमदार Features