बिहार NDA में सबकुछ ठीकठाक तो है? अश्विनी चौबे ने सीएम को लेकर कर दी बड़ी मांग, सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jun 27, 2024

बिहार एनडीए में सबकुछ ठीकठाक नहीं लग रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार की राजनीति को लेकर बयान दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी को अपने दम पर सत्ता में आना चाहिए और अपने सहयोगियों को भी आगे बढ़ाना चाहिए। यही मेरा इरादा है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: वो 10 बड़े नाम जिन्होंने इंदिरा गांधी के आपातकाल के खिलाफ लड़ी लड़ाई, बाद में भारतीय राजनीति में बनाई अपनी अमिट पहचान

एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक और खासकर राजद को लेकर उनसे अलग उम्मीदें हैं। लालू यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़ देंगे। इसके बाद बीजेपी अकेली रह जाएगी। बीजेपी से अलग होते ही नीतीश कुमार फिर से इंडिया ब्लॉक में लौटेंगे। इसके बाद बीजेपी बिहार में नहीं रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें