जीमेल यूजर्स सावधान! कहीं Google आपके ईमेल से AI को ट्रेनिंग तो नहीं दे रहा? सेटिंग्स में करें ये बदलाव!

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 24, 2025

जो लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह खबर बेहद काम की है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि गूगल यूजर के जीमेल का प्रयोग अपने AI मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए कर रहा है। इतना ही नहीं, गूगल ना केवल आपके ईमेल बल्कि अटैचमेंट, बिल और पर्सनल बातचीत का इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच, जीमेल ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि वह अपने Gemini मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए जीमेल कंटेंट का उपयोग नहीं कर रहा है। इसके बाद भी अगर आप जीमेल अकाउंट को पूरी तरह से सेफ करना चाहते हैं, तो सेटिंग में कुछ ऑप्शन को बंद कर सकते हैं।  


गूगल पर लगे आरोप


आपको बता दें कि, दावा किया जा रहे हैं कि गूगल, जीमेल के Smart Compose और ऑटोमेटेड सुझाव जैसे फीचर्स के माध्यम से उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल अपने एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए करता है। हालांकि, जीमेल ने एक पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया है कि ये स्मार्ट फीचर्स कई वर्षों से मौजूद हैं और उनकी सेटिंग्स में किसी प्रकार का नया बदलाव नहीं किया गया है। 


डेस्कटॉप और ऐप दोनों में मिलेगा ऑप्शन


अब आप जीमेल में कुछ मामूली बदलाव करके गूगल को अपनी डिटेल का इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं। जीमेल ऐप और वेब दोनों से ही सेटिंग में इस ऑप्शन को ऑफ किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप डिवाइस में जीमेल ओपन करना होगा। इसके बाद राइट साइड में सबसे ऊपर सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा। यदि आपने जीमेल का डेस्कटॉप वर्जन को ओपन किया है कि 'See all settings' सिलेक्ट करें। वहीं, मोबाइल ऐप के लिए 'Settings' पर क्लिक कर दें।


बंद करें ये ऑप्शन


- इसके बाद स्क्रॉल करें। यहां आपको 'Smart features and personalization' सेक्शन दिखेगा।


- इसके बाद "Turn on smart features in Gmail, Chat and Meet" में जाएं और ऑप्शन को अनचेक कर दें।


- अब Saves Changes पर क्लिक करें।


- इससे Smart Compose और ऑटोमेटेड सुझाव जैसी चीजें बंद हो जाएंगी और इन सुविधाओं के जरिए गूगल आपके ईमेल के कंटेंट का इस्तेमाल मॉडल ट्रेनिंग के लिए नहीं कर सकेगा।


इन ऑप्शन को करें बंद


- आपको बताते चलें कि गूगल Calender, Drive और Assistant जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स में AI सुविधाओं को बेहतार बनाने के लिए भी यूजर के जीमेल डेटा का इस्तेमाल करता है। इसको बंद कर सकते हैं।


- इसके बाद आप जीमेल की सेटिंग में जाना होगा।


- अब See all settings पर जाएं। फिर नीचे स्क्रॉल करके  'Manage Workspace smart feature settings' पर क्लिक करें।


- इसके बाद  "Smart features in Google Workspace" और Smart features in other Google products" दोनों को बंद कर दीजिए। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate