Health Tips: क्या आपकी 'हेल्दी' ग्रीन टी बन रही है शरीर के लिए जहर, जानिये चौंकाने वाले नुकसान

By अनन्या मिश्रा | Sep 09, 2025

आजकल लोग ग्रीन टी को हेल्दी ड्रिंक मानकर अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। मेटाबॉलिज्म सुधारने, वजन कम करने और बॉडी डिटॉक्स के लिए ग्रीन टी को फायदेमंद ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि लोग सुबह की चाय या कॉफी की जगह कई लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हेल्दी मानी जाने वाली ग्रीन टी यदि रोजाना अधिक मात्रा में पी जाती है, तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: हाई बीपी के मरीज रक्तदान करते समय ध्यान रखें ये बातें, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आयरन की कमी

जिन लोगों के शरीर में पहले से आयरन की कमी होती है, उनके लिए ग्रीन टी नुकसानदायक साबित हो सकती है। ग्रीन टी शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर देता है। यानी की खाने से मिलने वाला आयरन सही तरीके से खून तक नहीं पहुंच पाता है। जिस कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक इसका असर कमजोरी, थकान और बाल झड़ने जैसी समस्याओं के रूप में आमने आ सकता है।

बेचैनी और अनिद्रा

ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है, जोकि एनर्जी देने के साथ लोगों में घबराहट, बेचैनी और नींद की कमी पैदा कर सकता है। अगर आप दिन में कई कप ग्रीन टी पीते हैं, तो नर्वस सिस्टम पर कैफीन का असर पड़ता है और दिल की धड़कन तेज हो सकती है। खासकर रात के समय ग्रीन टी पीने से नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है।

हड्डियों पर असर

अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करना कैल्शियम की कमी कर सकता है। ग्रीन में कुछ यौगिक ऐसे पाए जाते हैं, जो शरीर से कैल्शियम के बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। वहीं लंबे समय तक ऐसा होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या बढ़ सकती है।

किडनी और लिवर पर असर

हालांकि ग्रीन टी को डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है, लेकिन इसका अधिक सेवन लिवर और किडनी पर ज्यादा दबाव डाल सकता है। इसमें मौजूद तत्व जब जरूरत से ज्यादा शरीर में जमा होते हैं, तो यह लिवर इंफ्लेमेशन और किडनी फंक्शन को भी प्रभावित कर सकते हैं। जो लोग पहले से किडनी या फिर लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही ग्रीन टी पीना चाहिए।

ब्लड थिनर और ब्लड प्रेशर मेडिसिन

ग्रीन टी का एक बड़ा साइड इफेक्ट यह है कि यह दवाओं के असर को कम कर सकती है। खासकर जो लोग ब्लड थिनर या फिर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की मेडिसिन लेते हैं। ऐसे में ग्रीन टी दवाओं की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से अचानक ब्लीडिंग, क्लॉटिंग या ब्लड प्रेशर में असामान्य बदलाव होने का खतरा बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा