By अनन्या मिश्रा | Jan 10, 2025
किसी और के चप्पल-जूते पहनने चाहिए या नहीं
अगर आप घर में कहीं भी बाहर आते-जाते समय किसी और के जूते-चप्पल पहनते हैं, तो यह गलत है। ऐसा न करें, क्योंकि व्यक्ति के शरीर से सबसे पहले जहां से निगेटिव एनर्जी निकलती है, वह पैर ही हैं।
ऐसे में जब आप किसी और के जूते-चप्पल पहनते हैं, तो उसकी निगेटिव एनर्जी जूते-चप्पल के जरिए आपके अंदर प्रवेश कर जाती है। यह निगेटिव एनर्जी आपको परेशान करती है।
इसके अलावा पैरों में शनि का वास माना गया है। ऐसे में अगर आप किसी और के जूते-चप्पल पहनते हैं, तो शनि की शुभता तो जिसके जूते-चप्पल हैं। उस व्यक्ति को मिलती है। लेकिन शनि का अशुभ प्रभाव उस व्यक्ति पर पड़ता है। जिसने किसी अन्य व्यक्ति के जूते-चप्पल पहने होते हैं। बता दें कि किसी और के जूते-चप्पल पहनने से कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होने लगती है।