Sophie Turner के लिए बेटियों को अकेले पालना हो रहा है मुश्किल? Joe Jonas से तलाक के बाद परेशान है अभिनेत्री?

By एकता | Sep 30, 2024

सोफी टर्नर वापस आ गयी हैं। अभिनेत्री इन दिनों क्राइम ड्रामा सीरीज 'जोन' में नजर आ रही है। इस सीरीज के प्रचार के दौरान सोफी ने खुलासा किया कि एक सिंगल मां होना आसान नहीं है। बता दें, सोफी आधिकारिक तौर पर अपने पति जो जोनस से तलाक ले चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल तलाक की अर्जी डाली थी, जिसपर इस सितंबर की शुरुआत में समझौता हुआ। सोफी और जो के बीच हुए समझौते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही दोनों की बेटियों की कस्टडी को लेकर कोई जानकारी सामने आयी है।

इसे भी पढ़ें: लंदन में रखी गई Citadel: Honey Bunny और Citadel: Diana की स्पेशल स्क्रीनिंग, Priyanka Chopra ने की अटेंड

सोफी ने आगे कहा, 'बच्चों के लिए यह देखना भी बहुत ज़रूरी है कि उनके माता-पिता उनके लिए कितनी मेहनत करते हैं। मातृत्व के साथ बहुत शर्म आती है। आप काम पर जाती हैं, तो आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। अगर आप काम पर नहीं जाती हैं, तो आपको शर्मिंदा होना पड़ता है।' बता दें, सोफी और जो ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी और 2017 में दोनों ने सगाई कर ली। उन्होंने 2019 में लास वेगास में शादी की और उसी साल फ्रांस में एक अन्य समारोह में फिर शादी की। सोफी इंग्लैंड में रहती थी, लेकिन जो से शादी के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में शिफ्ट कर लिया। दोनों की दो बेटियां विला और डेल्फ़िन हैं, जिनका जन्म 2020 और 2022 में हुआ है।

प्रमुख खबरें

Zimbabwe T20I से पहले Vaibhav Suryavanshi का बड़ा बयान, Harare से जुड़ी हैं जीत की यादें

NEET Debate: प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर वार, बोलीं - क्या यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र?

Health Tips: Silent Killer की तरह बढ़ रहा Non-Alcoholic Fatty Liver, बिना शराब भी लिवर डैमेज का बढ़ा खतरा

World Brain Day 2026: आधुनिक Lifestyle और बढ़ते तनाव के बीच कैसे रखें अपने Brain को सुपर एक्टिव?