किसानों के बारे में बात करना क्या अनुशासनहीनता है? अनिल जोशी ने पंजाब भाजपा प्रमुख से किया सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल जोशी ने कहा कि उन्होंने कभी केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बात नही की और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से पूछा क्या किसानों के बारे में बात करना अनुशासनहीनता है? पंजाब भाजपा द्वारा उनकी “पार्टी विरोधी” गतिविधियों को लेकर जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में अपने दो पन्नों के जवाब में जोशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के हितों की बात की है। जोशी ने अपने जवाब में लिखा, “मैंने न तो केंद्र के कृषि कानूनों और न ही केंद्रीय नेताओं के खिलाफ कुछ कहा है।” उन्होंने कहा कि वह “समर्पित पार्टी कार्यकर्ता” हैं।

इसे भी पढ़ें: इस वजह से अमित शाह को मिली नए मंत्रालय की कमान, कभी कहा गया था सहकारिता आंदोलन का पितामह

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि क्या पार्टी को बचाने के लिये कोई सुझाव देना अनुशासनहीनता है। जोशी ने इंगित किया कि शुरू में राज्य में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की कुछ ही मांगें थीं जिन्हें भाजपा की पंजाब इकाई कुछ प्रयास करती तो संभाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं वह राज्य में भाजपा को मजबूत करने का एक प्रयास है। अमृतसर उत्तर सीट से पूर्व विधायक ने पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मांग की कि किसानों, कारोबारियों और श्रमिकों के साथ खड़े हों और केंद्र सरकार के साथ उनके मुद्दों का समाधान करवाएं।

प्रमुख खबरें

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Justice Surya Kant ने कहा: पुलिस और अदालतें न्याय व्यवस्था में एक ही कड़ी

Kuno National Park में चीतों की संख्या पहुंची 52, चार वर्षों में जन्मे 32 शावक