Oily Skin Myths: क्या ऑयली त्वचा पर Moisturizer लगाना सही है? जानें Experts की राय और Skin Care Tips

By अनन्या मिश्रा | Aug 12, 2026

जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, तो उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि उनको मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए या फिर नहीं। कई लोगों को लगता है कि उनकी त्वचा पहले से ऑयली है, ऐसे में मॉइश्चराइजर लगाने से फेस ज्यादा चिपचिपा हो जाएगा। या फिर फेस पर पिंपल निकलने लगेंगे। इस कारण वह मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देते हैं। लेकिन ऑयली त्वचा को भी मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। बस इसके लिए आपको सही मॉइश्चराइजर चुनने की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, मलाई में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं पार्लर जैसा Natural Glow और बेदाग Skin

मॉइश्चराइजर न लगाने से क्या होगा

अगर आपको लगता है कि मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देने से ऑयल कम हो जाएगा। तो ऐसा नहीं है। जब स्किन ज्यादा ड्राई होने लगती है, तो शरीर ज्यादा ऑयल बना सकता है। इस कारण पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल की समस्या भी कम हो सकती है।

ऑयली स्किन वाले कैसा मॉइश्चराइजर लें

मॉइश्चराइजर ऑयल फ्री होना चाहिए।

लाइट या जेल लोशन वाला फॉर्मूला चुनें।

ज्यादा हैवी या चिपचिपी क्रीम न लें।

कब लगाएं मॉइश्चराइजर

जब आप फेस धोती हैं, तो इसके फौरन बाद मॉइश्चराइजर लगाना सही रहता है। हल्के गीले चेहके पर मॉइश्चराइजर लगाने से नमी बनी रहेगी।

मॉइश्चराइजर लगाने से पिंपल होना

अगर आप स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर चुनते हैं, तो जरूरी नहीं है कि पिंपल बढ़ें। समस्या तब हो सकती है, जब आप बहुत हैवी, ऑयल बेस्ड या पोर्स बंद करने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगी। इसलिए हमेशा ऐसा मॉइश्चराइजर ही खरीदें, जो एक्ने प्रो और ऑयली स्किन के लिए बना हो।

ऑयली स्किन वालों के लिए स्किन केयर

दिन में दो बार फेस को फेस वॉश से साफ करें।

बार-बार फेस धोने से स्किन में जलन हो सकती है।

फेस को जोर-जोर से रगड़कर न साफ करें।

पिंपल को फोड़ने या फिर बार-बार छूने से बचना चाहिए।

रोजाना सनस्क्री लगाएं और ऑयली स्किन होने पर ऑयल फ्री सनस्क्रीम लगाएं।

कब लें डॉक्टर की सलाह

अगर फेस पर बार-बार पिंपल निकल रहे हैं और चेहरे पर दाग बढ़ गए हैं। तो आपको फौरन एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। क्योंकि हर किसी की स्किन अलग होती है। इसलिए जरूरत होने पर डॉक्टर स्किन के हिसाब से सही स्किनकेयर रूटीन बता सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई