Aishwarya Rai Bachchan को Salman Khan ने लगाया गले? Diwali Party से वायरल हुए वीडियो में की क्या है हकीकत?

By एकता | Nov 08, 2023

बी-टाउन के मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने रविवार को अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी मीडिया की नजरों से दूर थी, लेकिन प्रशंसकों को रेड कार्पेट पर तमाम सितारों का दीदार करने का मौका मिल गया था। पार्टी में शामिल होने वाले सितारों में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल था। ऐश्वर्या लाल रंग प्लाजो सूट पहनकर पार्टी में पहुंची थी। वहीं, सलमान कूल लुक में नजर आए। एक दिन बाद दिवाली पार्टी से अभिनेता का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह अपनी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या को गले लगा रहे हैं। सलमान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

इसे भी पढ़ें: वास्तव में ये बेहद डरावना है.... Deepfake Video वायरल होने पर Rashmika Mandanna ने दी प्रतिक्रिया

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन सालों पहले रिश्ते में थे। 2000 की शुरुआत में, दोनों का काफी गंदा ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद से सलमान और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी हुई है। वहीं, सलमान और ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन के एक-दूसरे के साथ रिश्ते अच्छे हैं। दोनों को पार्टियों में एक-दूसरे से मुलाकात करते हुए भी देखा गया है।

प्रमुख खबरें

UP Rajya Sabha Election | यूपी में राज्यसभा चुनाव की बिसात! NDA को 7 सीटों पर मिली बढ़त के आसार, जानिए क्या कहते हैं समाजवादी पार्टी के लिए आंकड़े

Vadhvan Port परियोजना की प्रगति की समीक्षा, जहाजरानी सचिव ने काम समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Jammu & Kashmir: Omar Abdullah सरकार ने विधानसभा में पेश किए 5 अहम विधेयक, विधायकों का वेतन 1.8 लाख से बढ़कर 3 लाख प्रति माह होने का प्रस्ताव

Vighnaraj Sankashti Chaturthi पर बना Angarki योग, गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि