श्री राम के आगमन से ज्यादा महत्वपूर्ण है तिहाड़ से केजरीवाल का आना? पटाखों पर बैन लगाने वाली AAP ने इस अंदाज में खुलकर मनाया जश्न

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

राउज एवेन्यू  कोर्ट द्वारा बेल बॉन्ड स्वीकार करने और रिहाई का वारंट जारी करने के बाद अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। मनीष सिसोदिया, भगवंत मान, संजय सिंह जैसे पार्टी के कई नेताओं सहित समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने केजरीवाल का स्वागत किया। रिहा होने के बाद वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के बीच समर्थकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह 100 गुना ज्यादा मजबूत होकर उभरे हैं। केजरीवाल की रिहाई के बाद आप में जश्न का माहौल देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी। 

इसे भी पढ़ें: Kejriwal जमानत युक्त, 156 दिन बाद कैद से मुक्त, चांदगी राम अखाड़ा से घर तक रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन

आप के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और पार्टी सुप्रीमो की रिहाई का जश्न मनाने के लिए उन्होंने मिठाइयां बांटी और पटाखे जलाए। इस बीच, मुख्यमंत्री आवास के बाहर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी। वहीं, आप समर्थकों ने आ गए भाई आ गए केजरीवाल आ गए और जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए जैसे नारे लगाए।

प्रमुख खबरें

Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार