Rahul Gandhi की बाइक China पर ही क्यों अटक जाती है? क्या Jammu-Kashmir, Leh-Ladakh का बदला माहौल उन्हें भा नहीं रहा है?

By नीरज कुमार दुबे | Aug 25, 2023

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दौरे के अंतिम दिन भी राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा। राहुल गांधी का चीन को लेकर मोदी सरकार पर नया निशाना ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के संबंधों में सुधार के लिए बड़े निर्णय लिये हैं। करगिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एक बात तो साफ है कि चीन ने भारत की ज़मीन छीनी है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है। उन्होंने कहा यह एक झूठ है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Vs Smriti In Amethi: केवल 2 बार यहां BJP को मिली जीत, क्या अमेठी सीट पर फिर होने जा रहा है राहुल गांधी-स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला?

राहुल गांधी के नाना ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाकर जो गलती की थी उसकी सजा भी जम्मू-कश्मीर ने दशकों तक भुगती लेकिन अब जब 370 को मोदी सरकार ने उखाड़ फेंका है और जम्मू-कश्मीर का पूरी तरह भारत के साथ विलय हो चुका है तो वहां के हालात में जबरदस्त परिवर्तन आया है। इसी के चलते राहुल गांधी कश्मीर में कभी बर्फबारी का मजा लेने जाते हैं तो कभी गुलमर्ग में स्कीइंग करने जाते हैं। अब वह फिर से कश्मीर पहुँच रहे हैं जहां उनकी मां सोनिया गांधी भी उनके साथ कुछ समय गुजारेंगी।

हम आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय ‘‘निजी दौरे’’ पर आज श्रीनगर पहुंचे हैं और पार्टी संसदीय दल की प्रमुख एवं उनकी मां सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यह जानकारी दी। वानी ने बताया कि ‘‘पारिवारिक दौरे’’ के समय दोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी। उन्होंने बताया कि राहुल पिछले एक सप्ताह से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में हैं और वह करगिल में शुक्रवार सुबह एक जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीनगर पहुंचे हैं। श्रीनगर जाते समय राहुल गांधी ने द्रास में कुछ देर रुककर लोगों के साथ बातचीत भी की। कांग्रेस के एक अन्य नेता ने बताया कि राहुल श्रीनगर आने से पहले दोपहर में करगिल से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचेंगे। वह श्रीनगर में एक हाउसबोट और एक होटल में दो रात रुकेंगे।

हम आपको बता दें कि राहुल गांधी 17 अगस्त को लद्दाख पहुंचे थे। यह अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र का उनका पहला दौरा था। राहुल ने पिछले एक सप्ताह में अपनी मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत