'क्या रेलवे 21वीं सदी के लिए तैयार है?', राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछा बड़ा सवाल

By अंकित सिंह | Feb 22, 2025

भारतीय रेलवे को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रेलवे की स्थिति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। एक वीडियो को साक्षा करते हुए राहुल ने एक्स पर लिखा कि कल रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण सवाल उठा - क्या करोड़ों भारतीयों की यात्रा की रीढ़ हमारी रेलवे वाकई 21वीं सदी के लिए तैयार है?

इसे भी पढ़ें: 'राहुल बाबा हमारा मजाक उड़ाते थे, हमने एक क्लिक से लोगों के खाते में पैसे डाले', महाराष्ट्र में बोले अमित शाह

कांग्रेस नेता ने कहा कि मौजूदा समय की ज़रूरतों को देखते हुए इसे और आधुनिक, सुरक्षित और सक्षम बनाने के लिए तेज़ी से प्रयास किए जाने चाहिए। रेलवे को सिर्फ यात्रा का साधन न मानकर, प्रोडक्शन और अर्थव्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी मशीनों, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन पर निर्भर होने के बजाय हमारा लक्ष्य पूरी तरह से लोकलाइज्ड प्रोडक्शन सिस्टम को मज़बूत बनाने पर होना चाहिए।

गांधी ने कहा कि हमारे इंजीनियर्स और टेक्नीशियन रात-दिन मेहनत करते हैं। यदि उनके परिश्रम को सही दिशा दी जाए और समय की मांग के अनुसार ठोस कदम उठाए जाएं तो रेलवे न सिर्फ परिवहन में बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने ने 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री ‘फुटओवर ब्रिज’ से उतरते समय फिसलकर अन्य लोगों पर गिर गए। 

इसे भी पढ़ें: Shashi Tharoor के पीछे क्यों पड़ी है पूरी Congress? मोदी की तारीफ करने पर इतनी बड़ी सजा क्यों दी जा रही है?

प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ का आयोजन किया गया है) जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। अस्पताल और पुलिस सूत्रों ने बताया कि 18 लोगों की मौत हुई है। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नयी दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर खड़ी थी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत