Vijay Deverakonda के घर Rashmika Mandanna ने मनाई दिवाली! अभिनेत्री की तस्वीर में फैंस को मिला सबूत

By एकता | Nov 13, 2023

डीपफेक वीडियो विवाद के बाद अब साउथ सुंदरी रश्मिका मंदाना अपने दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार, अभिनेत्री ने इस साल की दिवाली अपने अफवाह प्रेमी विजय देवरकोंडा के साथ उनके घर पर मनाई है। दरअसल, रश्मिका और विजय ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की। दोनों की इन तस्वीरों में फैंस ने उनके पीछे के बैकग्राउंड को एक जैसा पाया। फिर क्या था सोशल मीडिया पर दोनों के साथ में दिवाली मानने के चर्चे शुरू हो गए।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 । आज से तू अलग, मैं अलग.... Dil से निकलकर Dimaag के घर में पहुंचे Vikas Jain, पत्नी Ankita Lokhande हो गई आहत

रश्मिका की तस्वीरों के बाद विजय ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की। अभिनेता ने भी अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में 'हैप्पी दिवाली माय लव्स' लिखा था। दोनों कलाकारों की तस्वीरों के बैकग्राउंड काफी हद तक एक जैसे लग रहे थे। तस्वीरों के बैकग्राउंड देखकर फैंस को यकीन हो गया कि अभिनेत्री ने विजय के घर उनके परिवार के साथ दिवाली मनाई है। इसके बाद से दोनों का रिश्ता एक बार फिर से चर्चा में है।

इसे भी पढ़ें: क्या जल्द शादी करने वाले हैं Shubman Gill और Sara Tendulkar? यूएई के खिलाड़ी ने अनजाने में कर दिया खुलासा

एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेत्री की पोस्ट पर लिखा, 'कौन इस बात से सहमत है कि वह विजय देवरकोंडा के घर में है??' एक अन्य ने कमेंट किया, 'विजय देवरकोंडा के घर में उसी दीवार पर विजय ने भी पोस्ट किया।' एक अन्य ने लिखा, 'वही कैप्शन, वही जगह, वही बैकग्राउंड वॉल, रश्मिका भी।' एक अन्य यूजर ने अभिनेता के पोस्ट पर कमेंट किया, 'यही कैप्शन मैंने रश्मिका की पोस्ट में देखा है।'

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश