बलूचिस्तान के प्रदर्शन को RAW कर रही है फंडिंग? पाक के अंतरिम PM काकर के आरोपों को लेकर प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2024

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रहने वाले लोग सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों का जबरन अपहरण कर रही है। वहीं पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने कहा कि बलूचों के परिवारों के मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और ये आतंकवादी भारत के खुफिया एजेंसी रॉ से फंडिंग ले रहे। ब्लूचिस्तान में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन और पाकिस्तान के केयर टेकर पीएम ने इसको लेकर भारत को जिम्मेदार ठहराए जाने को लेकर प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये पाकिस्तान का अंदरूनी मामला है। मेरे पास इस पर कमेंट करने के लिए कुछ नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में मजबूत हो रहा इस्लामिक स्टेट, भारत को कितना थ्रेट?

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार पाकिस्तान के विदेश कार्यलय ने आरोप लगाया है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं कि बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और बलूच विद्रोहियों के बीच खूनी संघर्ष जारी है।  पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि सीपीईसी परियोजना को नाकाम करने के लिए भारत ने यह चाल चली है। साथ ही फरवरी में ही पाकिस्तान-चीन के संयुक्त बयान पर भी अवांछित टिप्पणी की है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की फिर बढ़ी मुश्किल, चुनावी निगरानी की अवमानना ​​का लगा आरोप

दिसंबर 2023 में बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने और हत्याओं के विरोध में सैकड़ों बलूच लोगों ने इस्लामाबाद तक मार्च किया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने की अनुमति के बावजूद, राज्य ने बल प्रयोग किया, गिरफ्तार किया और बलपूर्वक उन्हें वापस भेज दिया। इसके कारण बलूचिस्तान में और अधिक विरोध प्रदर्शन हुए, साथ ही रिहा न किए गए बंदियों के बारे में शिकायतें भी हुईं। जबरन गायब किए जाने, हत्याएं और विरोध प्रदर्शन से पाकिस्तान की संघीय सरकार और बलूचिस्तान के बीच गहरे टकराव का पता चलता है।  

प्रमुख खबरें

Vande Bharat sleeper train का तूफानी Speed Trial, 180 kmph की रफ्तार पर भी नहीं छलका पानी का गिलास! Video

New Year पर Delhi Police का Mega Plan, चप्पे-चप्पे पर जवान, हुड़दंग मचाया तो सीधा Action

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश की वो भयानक घटनाएं जिसने हिला दिया पूरा देश, जानें क्या हुआ

Global Slowdown के बीच अडिग भारत, RBI बोला- देश की Growth Story आगे भी रहेगी दमदार