विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के राजनीतिक एंट्री से नाराज हैं साक्षी मलिक? सामने आई प्रतिक्रिया

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कुछ देर पहले ही विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इसी के साथ दोनों ने ही अपनी सरकारी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों को आगामी चुनाव में उन्हें टिकट मिलने की भी संभावना है। इस पर अब दिग्गद कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिससे बात इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि शायद वे नाराज हैं। 

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन के इस मोड़ पर, मैंने खुद को रेलवे सेवा से अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं हमेशा भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी।"

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस जॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, कहा- अपने जीवन के इस मोड़ पर...

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। दोनों 2023 में पूर्व भाजपा सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध का हिस्सा थे। सूत्रों के अनुसार, बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्हें नियुक्त किए जाने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस की प्रचार समिति के सह-अध्यक्ष के रूप में विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी।

प्रमुख खबरें

Nautapa 2026 Alert: 25 मई से शुरू होंगे साल के सबसे गर्म 9 दिन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश

Bihar Bridge Crack: 7 करोड़ का पुल 4 साल में ही धंसा, Corruption को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Sarkari Naukri Alert: ग्रेजुएट्स के लिए SSC CGL लाया 12,256 पदों पर Vacancy, ऐसे करें Apply