जानें समुद्री भोजन हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद है या नुकसानदेह

By पल्लवी धीमान | Nov 11, 2022

वजन कम करना इतना आसान नहीं है जितना कि कुछ लोग दावा करते हैं। अपने इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जिससे हमारे शरीर को खाने पीने की भी जरूरत होती है। यदि हम निरतंर खाते ही रहते हैं तो यह हमारे शरीर का वजन बढ़ा देते हैं जिससे शरीर धीरे-धीरे मोटापे का शिकार होने लग जाता है।

समुद्री भोजन खाने से कैसे घटायें वजन 

मछली- बात करें सी फूड की तो मछली वजन घटाने का एक महत्वपूर्ण घटक है जो आपको तेजी से वेट लॉस में मदद करता है। यह एक ऐसा भोजन है जो खाने में एकदम पेट भर देता है लेकिन यह हल्का होने के कारण कम खाया जाता है इस सी फूड की यही एक ख़ासियत है कि यह कम खाया जाता है।

मांस और मछली की बात करें तो मांस भी समुद्री भोजन का एक अच्छा घटक है लेकिन यह वसा से भरपूर होता है और वजन घटाने में कोई मदद नहीं कर पाता है। लेकिन मछली में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण इसमें वसा की कमी हो जाती है जो सीधे सीधे वजन घटाने में सही साबित होती है। मछली दो प्रकार की होती है। दुबली मछली और वसायुक्त मछली। दोनों समान रूप से स्वस्थ और भरपूर होती हैं जो दिल की बीमारियों को भी दूर करती है।

इसे भी पढ़ें: इन संकेतों के माध्यम से जानें बच्चों में हो रही है मैग्नीशियम की कमी

प्रॉन्स (झींगा)- झींगा भारत के तटीय क्षेत्रों में एक प्रमुख डिश है। यह भारत में दक्षिण भारत में स्ट्रीट फूड में सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला सी फूड है जिसे तवे पर कई मसालो के साथ पकाया जाता है जो कि इसके स्वादिष्ट को और बढ़ा देता है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट भी यह डिश जरूर खाना पसंद करते हैं। यह भी कम खाया जाने वाला सी फूड है जो वजन घटाने में सहायक होता है।

केकड़ा- पूरे भारत में केकड़ा सबसे पसंदीदा समुद्री व्यंजनों में से एक है। कोलकाता, दक्षिण भारत में केकड़ा तंदूरी, केकड़ा करी और केकड़े सूप भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और वसा में कमी के कारण वजन घटाने में भी मदद करता है।

सीफूड को अधिकतर हृदय संबधी बीमारियों के रोकथाम से जोडा़ जाता है। इनको खाने से हृदय रोग नहीं होता क्‍योंकि यह खून में ट्राइग्‍लीस्‍राइड लेवल को कम करता है।

समुद्री भोजन चुनने से पहले किन बातों का रखे ध्यान

एलर्जी- सी फूड खाते समय यह ध्यान रखें कि कहीं आपको यह खाकर किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है यदि आपको शरीर मे कुछ ऐसा महसूस होता है तो यह एलर्जी का एक परिणाम हो सकता है जिसे आपको अपनी डाइट में ध्यान देना होगा।

एसिडिटी- अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग सी फूड को बहुत अधिक खा लेते हैं जिससे उन्हें एसिडिटी महसूस होने लगती हैं तो ऐसे में सी फूड की मात्रा को कम ही रखें जिससे ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सकें और अच्छे प्रकार से भोजन का लुत्फ़ उठाया जा सकें।

अधपका सी फूड- कई बार सी फूड अंदर से कच्चा रह जाता है जो शरीर को बहुत नुक़सान पहुँचाता है तो कोशिश रहे कि इसे बनाते समय अच्छी तरह से पका लें।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा