Hair Care: गर्मी में चिपचिपाहट से बाल हो रहे खराब? ये हल्के तेल लौटाएंगे खोई हुई चमक

By अनन्या मिश्रा | Jun 03, 2026

हर किसी की यह चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और शिल्की हों। ऐसे में हर मौसम में बालों का खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं बालों को घना और लंबा बनाने के लिए और जड़ों को गहराई से पोषण देने के लिए बालों की ऑयलिंग की जाती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में बालों में तेल लगाने से लोगों को चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में आप इस समस्या से बचने के लिए हल्के ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी और चिपचिपाहट के मौसम में कौन सा हेयर ऑयल सबसे बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: K-Drama एक्ट्रेस जैसा ग्लो चाहिए? इस Homemade टोनर से पाएं शीशे जैसी Flawless Skin

जोजोबा ऑयल

इस ऑयल को सबसे हल्के बालों के तेलों के रूप में से एक माना जाता है। क्योंकि इसकी बनावट एक तरह से स्कैल्प के अपने नेचुरल तेल से मेल खाता है। यह स्कैल्प को नमी देने के साथ पोर्स को भी नहीं बंद करता है। जिससे ज्यादा चिपचिपापन महसूस नहीं होता है। यह ऑयल उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिनकी ऑयली स्कैल्प है, जिनको डैंड्रफ की समस्या है। या जिन लोगों को पसीने से जलन या दिनभऱ की थकान के बाद स्कैल्प पर दिखने वाली रेडनेस हो जाती है।

आर्गन ऑयल

गर्मियों के मौसम में आर्गन ऑयल भी एक अच्छा ऑप्शन है। यह विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जोकि बालों के बेजानपन, रूखेपन और गर्मी से होने वाले नुकसान को कम करता है। ऑर्गन ऑयल बालों को मुलायम बनाता है। वहीं इसको लगाने पर चिपचिपी परत भी नहीं होती है। जोकि उमस भरे मौसम में मायने रखता है। भारतीय मौसम के हिसाब से काफी लोग रात भर बालों में तेल की मोटी परत लगाकर रखने की जगह बाल धोने से कुछ समय पहले हल्की मात्रा में नारियल तेल लगाना पसंद करते हैं।

खुशबू वाले तेल का न करें इस्तेमाल

इसका कारण यह है कि यह बालों को पोषण तो देता है, लेकिन एक्स्ट्रा पसीने और गंदगी को भी जमा होने से रोकता है। ऐसा तब हो सकता है, जब तेल लंबे समय तक बालों में लगा रहे। वहीं उमस भरे मौसम में गाढ़े तेल या फिर खुशबू वाले तेलों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि यह गंदगी को अपनी तरफ खींचते हैं और डैंड्रफ की समस्या हो बढ़ा सकते हैं। वहीं यह ऑयल स्कैल्प में असहजता पैदा कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप बालों में हल्के तेलों को लगाने के साथ-साथ नियमित रूप से स्कैल्प की सफाई करते हैं। तो गर्मियों और मानसून में भी आपके बाल ज्यादा हेल्दी औऱ ताजगी भरे रहते हैं। भले ही कितना मौसम हर तरफ नमी और गर्मी का माहौल क्यों न हो।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती