क्या Sunita Kejriwal अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं, BJP नेता बांसुरी स्वराज ने ‘AAP’ से पूछा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता बांसुरी स्वराज ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और उससे सवाल किया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर उनका पद संभाल रही हैं। 


प्रदेश भाजपा सचिव और नयी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार स्वराज ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित गठबंधन की रैली भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने का फ्लॉप शो रहा। 


आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने स्वराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल को रैली में मिले भारी जनसमर्थन से भाजपा पूरी तरह से हिल गई है। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज ने आप से यह स्पष्ट करने को कहा कि ‘‘क्या सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह मीडिया संदेश देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

पुतिन और ज़ेलेंस्की के साथ PM मोदी के अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन संघर्ष में मजबूत भूमिका निभाने में सक्षम भारत

बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

BJP का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप: गौरव भाटिया बोले- विदेश में राष्ट्रहित के खिलाफ भारत विरोधी ताकतों से कर रहे गठजोड़

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश