'महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करेगी भाजपा', भूपेश बघेल बोले- क्या भारत सरकार कर्ज में नहीं है ?

By Sumit Nirwal | Sep 05, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और पूछा कि क्या भाजपा शासित प्रदेश कर्ज में नहीं हैं ? इसके साथ ही भूपेश बघेल ने भाजपा पर राहुल गांधी के एक वीडियो को निशाना बनाए जाने पर पलटवार किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे (भाजपा) केवल कहते हैं करते नहीं। गोबर खरीदने की कितनी आलोचना की, अब सबने स्वीकार कर लिया...कह रहे हैं कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ये लोग कर्ज़ में लाद दिए। क्या भारत सरकार कर्ज़ में नहीं हैं? क्या भाजपा शासित प्रदेश कर्ज़ में नहीं हैं।

इसी बीच उन्होंने महंगाई के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई का मुद्दा था परन्तु राहुल गांधी का एक शब्द उन्होंने (भाजपा) पकड़ लिया, जो उन्होंने (राहुल गांधी) तुरंत सुधार भी लिया था। लेकिन विषय के बारे में वे (भाजपा) बात नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें: राहुल की फिर फिसली जुबान, आटा का भाव बताया 40 रुपये लीटर, कपिल मिश्रा बोले- अध्यक्ष बनाओ इन्हें प्लीज़ 

दरअसल, कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई। हालांकि उन्होंने अपने भाषण में तुरंत ही सुधार कर लिया था। ऐसे में राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर दिखाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

एक ही फंड से Large, Mid और Small Cap में निवेश, खुला Kotak Nifty 500 NFO

Team India Selection: New Zealand सीरीज के लिए Pragyan Ojha करेंगे टीम का चयन

MPSC सदस्यों की जांच के लिए Devendra Fadnavis ने राज्यपाल से की समिति की सिफारिश

6 October, 2026 Stock Market Updates: BSE Sensex में 125 अंकों की बढ़त, शुरुआती कारोबार में 10% उछला Trent