न्यू यार्क टाइम्स नया 'गोदी मीडिया'? नई रिपोर्ट में ट्रंप-मोदी पर क्या हैरान करने वाला खुलासा कर दिया

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2026

भारत का मीडिया अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करे तो गोदी मीडिया बता दिया जाता है। लेकिन अब एक ऐसे देश के एक ऐसे अखबार ने नरेंद्र मोदी का महिमा मंडन कर डाला है जिस पर भारत में मोदी विरोधियों का काफी भरोसा था। वहां से प्रधानमंत्री के खिलाफ आई एक आवाज को भारत में ऐसे एंपलीफाई किया जाता रहा है जैसे वो आवाज शाश्वत ईश्वर की आवाज हो। लेकिन आज जब वहीं से प्रधानमंत्री मोदी उनके वर्किंग स्टाइल की तारीफ हुई है तब भारत में कंप्लीट सन्नाटा है यानी साइलेंस है। बात रविवार की है अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक खबर छापी जिसका शीर्षक यानी हेडिंग था स्ट्राइकिंग डील्स अराउंड वर्ल्ड मोदी इज हैेजिंग अगेंस्ट ट्रंप। इसके मायने यह हैं कि अमेरिका के टेरिफ दबाव और वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत अपनी निर्भरता कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार नई-नई डील्स कर रहा है देश के पक्ष में। यानी एक तरफ अमेरिका का दुनिया पर दबाव बढ़ता गया। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी ने दबाव के सामने झुकने की बजाय भारत के लिए नए और आत्मनिर्भर रास्ते तलाश लिए। डॉनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को डेड बताया था और नरेंद्र मोदी ने एफटीए पर एफटीए साइन किए। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रंप ने डेड इकोनमी कहा तो पीछे राहुल गांधी ने भी उनके बयान को सेकंड कर डाला था एलओपी राहुल गांधी। लेकिन अब न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रधानमंत्री मोदी की भरपेट तारीफ की है तो विपक्ष का एक भी नेता सामने नहीं आ सका है।

इसे भी पढ़ें: शी चिनफिंग और शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने SCO बैठक में आतंकवाद पर दोहरे मापदंड छोड़ने को कहा

यह सिर्फ दौरे नहीं है। यात्राएं नहीं है बल्कि भारत के भविष्य की तैयारी थी। फ्रांस भारत का सबसे बड़ा एआई और डिफेंस पार्टनर बना। साउथ कोरिया शिप बिल्डिंग में दुनिया के सबसे उन्नत जहाज अब भारत के साथ मिलकर बना रहा है और न्यूजीलैंड मेरिटाइम सिक्योरिटी पार्टनर बना भारत का ताकि समुद्र में भारत के जहाज सुरक्षित रहें। नॉर्वे की बात करें तो 100 बिलियन डॉलर का निवेश और लाखों नौकरियां। सोचिए जहां दुनिया युद्ध और मंदी से जूझ रही थी वहां पीएम मोदी एक-एक कर भारत के लिए सुरक्षा कवच तैयार कर रहे थे। अब न्यूयॉर्क टाइम्स के लेखक ने एक बड़ा सवाल उठाया कि ट्रंप के तमाम नखरों और मुश्किलों के बावजूद भारत डिरेल क्यों नहीं हुआ? दरअसल इसका जवाब है विजनरी मोदी। जब चीन की अर्थव्यवस्था हाफ रही थी। पाकिस्तान भीख मांग रहा है तब भारत दुनिया की चमकती उम्मीद बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: मोदी रबर जमीन हस्तांतरण जांच पर फैसला न लेने पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी के ACS तलब

पीएम मोदी ने कभी शोर नहीं मचाया। बस विकल्पों पर काम किया। ट्रंप ने भारत और चीन के बीच दरार डालने की कोशिश की तो पीएम मोदी ने एसइओ और ब्रिक्स में अपनी ताकत बढ़ाकर अपनी अहमियत और मजबूत कर ली। अब रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात है कि भारत का मानवीय दृष्टिकोण तुर्की हो, नेपाल हो या बांग्लादेश। भारत ने हमेशा बड़ा भाई बनकर मदद की। लेखक में एक बिच्छू और संत की कहानी के जरिए समझाया गया भारत की प्रवृत्ति ही बचाने की है। जापान जैसा देश जो 80 साल से किसी के साथ सैन्य समझौता नहीं करता था। उसने भारत पर भरोसा किया।

प्रमुख खबरें

Nashik में Rahul Gandhi के दौरे पर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर की नारेबाजी

Disha Salian मामले में FIR दर्ज कर पिता का बयान लेगी CBI, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

Kapil Sibal ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाया वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप

NEET PG दोबारा परीक्षा कराने के फैसले के खिलाफ Supreme Court में याचिका